A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति डेनियल संग सनी लियोन ने बीच में बिताया समय

पति डेनियल संग सनी लियोन ने बीच में बिताया समय

सनी अपने पति और बच्चों - निशा, नोह और अशर के साथ बीच पर खूब सारा वक्त बिताती हैं और इसकी तस्वीरें भी वह अकसर साझा करती रहती हैं।

<p>पति डेनियल संग सनी...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SUNNY LEONE पति डेनियल संग सनी लियोन ने बीच में बिताया समय

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोन अपने पति डेनियल वेबर के साथ वक्त बिताती नजर आईं। ट्विटर पर साझा की गई इस तस्वीर में सनी शॉर्ट्स व व्हाइट टी-शर्ट में आंखों में सनग्लास लगाए और सिर पर बेसबॉल कैप पहने पति डेनियल के बगल में खड़ी नजर आ रही हैं। डेनियल इसमें सिर्फ ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के कैप्शन में सनी लिखती हैं, "डेनियल के साथ बीच में वक्त बिताना।"

सनी अपने पति और बच्चों - निशा, नोह और अशर के साथ बीच पर खूब सारा वक्त बिताती हैं और इसकी तस्वीरें भी वह अकसर साझा करती रहती हैं।

सनी अपने परिवार संग कोविड-19 महामारी के बीच में ही मई में अमेरिका जाकर बस गईं क्योंकि उनका ऐसा मानना रहा कि इस दौरान वे भारत के मुकाबले वहां ज्यादा सुरक्षित रहेंगी।

Latest Bollywood News