A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के छात्रों को IIT एंट्रेंस पास करने पर दी बधाई, कहा- आप सबसे मिलना चाहता हूं

ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के छात्रों को IIT एंट्रेंस पास करने पर दी बधाई, कहा- आप सबसे मिलना चाहता हूं

ऋतिक रोशन ने इन छात्रों से मिलने की इच्छा भी जताई है।

<p>ऋतिक रोशन , आनंद...- India TV Hindi
ऋतिक रोशन , आनंद कुमार

मुंबई: फ़िल्म 'सुपर 30' में आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे ऋतिक रोशन IIT प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट से बेहद खुश है क्योंकि इस  परीक्षा को आनंद कुमार के छात्रों ने शानदार अंको के साथ पास कर लिया है। ऋतिक रोशन ने सुपर 30 के छात्रों को उनके सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और साथ ही उन छात्रों से मिलने की इच्छा भी जताई है।

ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आनंद कुमार की पोस्ट कोट करते हुए अपने मन की बात कही है-

आनंद कुमार के नवीनतम सुपर 30 बैच में से 18 छात्रों ने सफलतापूर्वक आईआईटी एंट्रेंस परीक्षा पास कर ली है, बाकी लोगों को एनआईटी में जगह मिल गयी है।

फिल्म सुपर 30 के सफ़र के माध्यम से, ऋतिक और आनंद कुमार के छात्र निश्चित रूप से एक अटूट बंधन में बंधते हुए नज़र आ रहे है। आनंद कुमार के कोचिंग सेंटर से पूर्व छात्रों द्वारा फ़िल्म के ट्रेलर में ऋतिक के दमदार किरदार को सरहाना से ले कर व्यक्तिगत रूप से ऋतिक द्वारा इन छात्रों को शुभकामनाएं देने तक, सुपरस्टार यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है कि वह अपने किरदार से कितने जुड़े हुए है।

ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार में ढलने के लिए खूब मेहनत की है। उन्होंने भोजपुरी भी सीखी और अपने लुक पर भी काम किया है। यहां देखिए फिल्म सुपर 30 का ट्रेलर-

इसे भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुर के साथ तस्वीर शेयर करके उन्हें इस बात के लिए शुक्रिया कहा है

World Cup 2019: रणवीर सिंह ने ग्राउंड पर विराट कोहली को लगाया गले, Video Viral

सैफ अली खान और आलिया ने शुरू की 'जवानी जानेमन' की शूटिंग

Latest Bollywood News