A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपर 30 ऋतिक बोले : ई दू रुपैया वाला टट्टू कैसे डर्बी जीतता है, तूफान आने वाला है

सुपर 30 ऋतिक बोले : ई दू रुपैया वाला टट्टू कैसे डर्बी जीतता है, तूफान आने वाला है

Super30 का डायलॉग प्रोमो धांसू है - डर्बी के घोड़ों में रेस में नहीं उतारते आनन्द बाबू, घर जाइए तूफान आने वाला है

super 30- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE super 30

ऋतिक रोशन (Hrihtik Roshan)की फिल्म सुपर 30 (Super 30) का धांसू डायलॉग प्रोमो आ गया है। खुद फिल्म के मेकर्स और ऋतिक ने ट्वीट करके इसके डायलॉग प्रोमो का वीडियो शेयर किया। मालूम हो बिहार में गरीब बच्चों को पढ़ाने वाला आनन्द कुमार पर बनी फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। ऋतिक ने फिल्म में आनन्द कुमार का किरदार निभाया है और गजब का बिहारी लुक अपनाया है।

फिल्म का जोरदार प्रमोशन हो रहा है और इसी फेरहिस्त में धांसू डायलॉग सामने आया है।

आप भी देखिए सुपर 30 का ये डॉयलॉग - 

सुपर 30 बिहार के आनन्द कुमार के जीवन पर आधारित है। आनन्द कुमार ने सुपर 30 नाम से कोचिंग इंस्टीट्यूट बनाकर गरीब बच्चों को पढ़ाया औऱ इन बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में झंडे गाड़ दिए। इस फिल्म में ऋतिक ने आनन्द जैसा दिखने की पूरी कोशिश की है। वो कई दिन तक बिहार की बोली बोलने की कोशिश करते रहे, उन्होंने आनन्द कुमार के जीवन औऱ दिनचर्या को भी काफी समझा है।

Latest Bollywood News