A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैसी है 'सुपर 30'? ऋतिक रोशन की Ex वाइफ ने किया पहला मूवी रिव्यू

कैसी है 'सुपर 30'? ऋतिक रोशन की Ex वाइफ ने किया पहला मूवी रिव्यू

ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' 12 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में उन्होंने आनंद कुमार की भूमिका निभाई है। बता दें कि आनंद कुमार गरीब बच्चों को मुफ्त में IIT-JEE की कोचिंग देते हैं।

<p>Hrithik Roshan and Sussanne Khan</p>- India TV Hindi
Hrithik Roshan and Sussanne Khan

नई दिल्ली: 2 दिन बाद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, लेकिन खास बात यह है कि ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने फिल्म का रिव्यू दिया है, जोकि किसी सेलिब्रिटी का पहला मूवी रिव्यू है।

ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'यह एक नया दिन है। सुपर 30 की कॉपी आज आउट होगी.. आज मैं जाने दूंगा.. #keepcreating #keepgrowing #lettinggoishard #anxious #excited #super30'

ऋतिक के इस ट्वीट पर सुजैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह आपकी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है। मैं आप पर बहुत गर्व महसूस करती हूं।'

Hrithik Roshan

गौरतलब है कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी, लेकिन 2014 में उन्होंने तलाक ले लिया। दोनों के दो बेटे हैं। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों अक्सर साथ में देखे जाते हैं और अपने बच्चों को पूरा टाइम देते हैं।

फिल्म की बात करें तो 'सुपर 30' आनंद कुमार की जिंदगी की कहानी पर आधारित है। आनंद सुपर 30 नाम से क्लास संचालित करते हैं, जिसमें आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को मुफ्त में IIT-JEE की पढ़ाई कराई जाती है।  

Also Read:

सोशल मीडिया पर रंगोली चंदेल की बयानबाजी, कंगना के करियर के लिए कितनी सही?

रिपोर्टर से कंगना के आर्गुमेंट के बाद मीडिया fraternity ने कहा, माफी मांगे कंगना

जॉन अब्राहम की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज, सामने आएगी एनकाउंटर की कहानी

Latest Bollywood News