1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ के सुपरमैन लुक ने लोगों को बनाया दीवाना, यूट्यूब पर छाया 'सुपर सिंह' का ट्रेलर

दिलजीत दोसांझ के सुपरमैन लुक ने लोगों को बनाया दीवाना, यूट्यूब पर छाया 'सुपर सिंह' का ट्रेलर

बॉलीवुड फिल्मों का रूख कर चुके पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का पंजाबी फिल्म जगत में दबदबा अब भी बरकरार है। तभी तो उनकी आने वाली फिल्म सुपर सिंह के ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटनेट पर धमाल मचा दिया है।

super singh- India TV Hindi
super singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मों का रूख कर चुके पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का पंजाबी फिल्म जगत में दबदबा अब भी बरकरार है। तभी तो उनकी आने वाली फिल्म सुपर सिंह के ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटनेट पर धमाल मचा दिया है। इस ट्रेलर को 15 घंटे में 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया। दिलजीत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, सुपर सिंह.. 15 घंटों के भीतर ही हम 10 लाख के आकंड़े पर पहुंच गए हैं। हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया...16 जून।

सुपर सिंह का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। वहीं दिलजीत और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

आपको बता दें, दिलजीत हाल में अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' में लीड रोल निभाते दिखे थें। इससे पहले उड़ता पंजाब में भी दिलजीत ने अपने अभिनय से खूब तारीफें बटोरी थीं।

दर्शकों को अब उनकी फिल्म सुपर सिंह का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में दिलजीत सुपरमैन का किरदार निभा रहे हैं।

​यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

Latest Bollywood News