1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार चिरंजीवी के दामाद एक्टर कल्याण देव की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

सुपरस्टार चिरंजीवी के दामाद एक्टर कल्याण देव की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

कल्याण देव पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अब उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है।

kalyan dhev- India TV Hindi
Image Source : INSTA- KALYAN DHEV एक्टर कल्याण देव की कोरोना रिपोर्ट आई निगेविट

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी के दामाद, अभिनेता कल्याण देव पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अब उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम तस्वीर के साथ इसकी घोषणा की। कल्याण ने ग्रे टी शर्ट पहने एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैमरे के सामने पोज देते हुए बेसबॉल कैप पहनी हुई है। कल्याण ने लिखा, "मैं कोविड निगेटिव हूं, आशा है कि आप सभी घर के अंदर रह रहे होंगे, सुरक्षित रहेंगे। प्यार और प्रार्थना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"

मलाइका अरोड़ा ने बताया- बेटे की वजह से शुरू किया खाना बनाना 

कल्याण ने 22 अप्रैल को वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। एक्टर ने पोस्ट करके लिखा- "कल मैं हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अस्पताल में क्वारंटीन हूं। जल्द ही मजबूती से वापसी करूंगा। आप सभी प्यार के लिए धन्यवाद!"

अभिनेता जल्द ही 'सुपर माची' में आएंगे, जो पुली वासु द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें रचिता राम और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती भी नजर आएंगी हैं।

Latest Bollywood News

Related Video