A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत ने परेशानियों के बावजूद 'केदारनाथ' के दौरान नखरे नहीं दिखाए : अभिषेक कपूर

सुशांत ने परेशानियों के बावजूद 'केदारनाथ' के दौरान नखरे नहीं दिखाए : अभिषेक कपूर

फिल्मकार अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को 'काय पो छे से लॉन्च किया था। इसके बाद दोनों ने केदारनाथ में काम किया।

sushant singh rajput and abhishek kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/GATTUKAPOOR सुशांत सिंह राजपूत और अभिषेक कपूर

फिल्मकार अभिषेक कपूर ने खुलासा किया है कि 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' के लिए ठंड में शूटिंग करने के दौरान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही कई परेशानियों का सामना कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी नखरे नहीं दिखाए।

अभिषेक कपूर ने ही दिवंगत अभिनेता को 2013 में फिल्म 'काय पो चे' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, अभिषेक ने उस बात को याद किया जब फिल्म में पिट्ठू बने सुशांत को स्क्रिप्ट की मांग पर सह-कलाकार सारा अली खान को अपनी पीठ पर कैरी करना था, लेकिन निर्देश्क द्वारा रीटेक के लिए कहने पर उन्होंने कभी मना नहीं किया। 'केदारनाथ' से सारा ने बॉलीवुड में आगाज किया।

सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह 34 साल के थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News