1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सीएम नीतीश कुमार का बयान, बोले- 'मुंबई पुलिस से नहीं मिल रहा सहयोग'

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सीएम नीतीश कुमार का बयान, बोले- 'मुंबई पुलिस से नहीं मिल रहा सहयोग'

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने इंडिया टीवी से बातचीत की।

Nitish Kumar and Sushant - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/OFFICIAL ACCOUNT Nitish Kumar and Sushant 

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार में एफआईआर दर्ज की गई है। बिहार में केस दर्ज होते ही पुलिस की टीम तुरंत मुंबई पहुंची और वहां पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया टीवी से इस मामले पर बातचीत की। नीतीश कुमार ने कहा कि मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा है। सुशांत के पिता को आश्वासान देना चाहेंगे कि न्याय होगा।

नीतीश कुमार ने कहा- 'अगर सुशांत के पिता केके सिंह सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो राज्य सरकार केस की सीबीआई जांच की मांग कर सकता है। महाराष्ट्र पुलिस को बिहार पुलिस की मदद करनी चाहिए। अगर महाराष्ट्र पुलिस मदद नहीं कर रही तो ये गलत है।'

सीबीआई जांच की मांग को लेकर नीतीश कुमार ने कहा, "राज्य सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है। राज्य में तो जांच हो रही है। पुलिस के द्वारा जांच हो रही है। ये पुलिस की ड्यूटी है और लीगल जिम्मेदारी है। 

सुशांत के पिता ने केस दर्ज किया है और उसी के आधार पर बिहार पुलिस जांच कर रही है। अगर अभिनेता के पिता सीबीआई जांच की मांग करेंगे तो राज्य सरकार इस पर विचार करेगी। 

महाराष्ट्र पुलिस सहयोग नहीं कर रही है, इस सवाल पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, "ये कोई राजनीतिक विषय नहीं है। केस दर्ज हुआ है और इस पर जांच करना पुलिस की ड्यूटी है। महाराष्ट्र पुलिस को मदद करनी चाहिए।" 

Latest Bollywood News