1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग पर ऋतिक की मां और बहन का आया ऐसा रिएक्शन

सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग पर ऋतिक की मां और बहन का आया ऐसा रिएक्शन

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में परिवार और फैंस के साथ-साथ जाने-माने सेलेब्स भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इस लिस्ट में अब ऋतिक रोशन की मां पिंकी और बहन सुनैना का नाम भी जुड़ गया है।

sushant singh rajput case- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सुशांत मामले में ऋतिक रोशन की मां और बहन ने लगाई न्याय की गुहार

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में परिवार और फैंस के साथ-साथ जाने-माने सेलेब्स भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इस लिस्ट में अब ऋतिक रोशन की मां पिंकी और बहन सुनैना का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सुशांत केस में इंसाफ की अपील की है।

पिंकी रोशन ने एक फोटो शेयर की जिसमें लिखा है, "जस्टिस"। उन्होंने कैप्शन में कई हैशटैग का इस्तेमाल किया है, जिससे साफ पता चलता है कि वो भी इस मामले में न्याय चाहती हैं। 

बहनों से बेइंतहा प्यार करते थे सुशांत, श्वेता ने वॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर दिखाया सबूत

वहीं, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रौशन ने सुशांत मामले में सीबीआई जांच को लेकर कई तस्वीरें शेयर की हैं। 

एक फोटो में लिखा है, आखिर जिस पल का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो आ गया है। 

 

 

Latest Bollywood News