A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेंगू की चपेट में आए सुशांत सिंह राजपूत, बेड रेस्ट की वजह से काम से लेना पड़ा ब्रेक

डेंगू की चपेट में आए सुशांत सिंह राजपूत, बेड रेस्ट की वजह से काम से लेना पड़ा ब्रेक

सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही 'दिल बेचारा' फिल्म में नज़र आएंगे। इसमें संजना संघाई और सैफ अली खान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM डेंगू की चपेट में आए सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों डेंगू से ग्रस्त हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि सुशांत इन दिनों जैकलीन फर्नांडिस के साथ आई मूवी 'ड्राइव' को लेकर चर्चा में हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो वे कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट के लिए कहा है। उन्हें इसी हफ्ते एक इवेंट के सिलसिले में अबू धाबी जाना था, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उन्हें काम से ब्रेक लेना पड़ रहा है। 

इटली के लेक कोमो में इस तरह हुई थी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रॉयल वेडिंग, देखें यादगार तस्वीरें

ये एक्टर्स भी हुए डेंगू के शिकार

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मूवी 'छिछोरे' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस मूवी में उनकी को-एक्ट्रेस रहीं श्रद्धा कपूर को भी कुछ दिनों पहले डेंगू हो गया था। इनके अलावा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के लीड एक्टर मोहसिन खान और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही 'दिल बेचारा' फिल्म में नज़र आएंगे। इसमें संजना संघाई और सैफ अली खान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Related Video