सुशांत सिंह राजपूत(Sushant singh rajput) की फिल्म सोनचिड़िया(Sonchiriya) रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वह चंबल के डाकू का रोल निभाते नजर आए हैं। फिल्म में सुशांत के साथ भूमि पेडनेकर(Bhumi Pednekar), मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा और रणवीर शौरी भी हैं। फिल्म के आज रिलीज होने के साथ सुशांत मुंबई की सड़कों पर स्कूटी का मजा लेते नजर आए।
स्कूटी पर घूमते हुए सुशांत कैजुअल लुक में नजर आ रहे थे। सिर्फ ये ही नहीं सुशांत जूहू पीवीआर के बाहर अपने फैन्स से भी मिले। उनके साथ फोटोज भी क्लिक कराईं।
Image Source : yogen shahsushant singh rajput
Image Source : yogen shahsushant singh rajput
Image Source : yogen shahsushant singh rajput
Image Source : yogen shahsushant singh rajput
Image Source : Yogen shahsushant singh rajput
Image Source : yogen shahsushant singh rajput
कुछ दिन पहले सुशांत ने सोशल मीडिया पर अपने भतीजे की एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें बच्चा सुशांत को मामू कह रहा है, जिसे वह मिलना चाहते हैं। सुशांत से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
Sonchiriya movie review:
सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर स्टारर 'सोनचिड़िया' आपको उस दौर में ले जाएगी, जब चंबल में डकैतों का खौफ था। हालांकि इस फिल्म में डकैतों के भयंकर रूप को न दिखाकर उनके भीतर छिपे इंसानियत को दिखाया गया है। फिल्म को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है। अभिषेक हमेशा से अलग हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इसके पहले उन्होंने 'इश्किया' और 'उड़ता पंजाब' बनाई है और इन फिल्मों की तरह 'सोनचिड़िया' की भी अपनी अलग ही ऑडियंस है। यह फिल्म सबको पसंद नहीं आएगी। फिल्म में जाति, राजनीति, छुआछूत जैसे विषयों को भी समेटा गया है।
Also Read:
Sonchiriya movie review: सुशांत सिंह राजपूत-रणवीर शौरी की एक्टिंग ने किया इम्प्रेस, इन बातों में चूकती है फिल्म
Luka Chuppi Movie Review: खूब हंसाएगी गुड्डू और रश्मि की 'लुका-छुपी'
विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर बजाए जा रहे हैं शाहरुख खान के गाने
Latest Bollywood News