1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग, डिजिटल प्रोटेस्ट में अब तक जुड़े 10 लाख लोग

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग, डिजिटल प्रोटेस्ट में अब तक जुड़े 10 लाख लोग

सुशांत सिहं राजपूत के लिए इंसाफ की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में उठने लगी है। इसी मांग को जोर देते हुए कतर, यूएसए और मलेशिया में प्रशांत के फैंस ने डिजिटल प्रदर्शन किया।

Sushant Singh Rajput - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/DEV S HUKUM Sushant Singh Rajput 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीना होने वाला है। लेकिन उन्हें खो देने की टीस उनके प्रशंसकों के दिलों को इस कदर तकलीफ दे रही है कि वो लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। प्रशांत की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस लगातार तफ्तीश कर रही हैं। यहां तक कि बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों से इस मामले में पूछताछ भी हो चुकी है। सुशांत के लिए इंसाफ की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में उठने लगी है। इसी मांग को जोर देते हुए कतर, यूएसए और मलेशिया में प्रशांत के फैंस डिजिटल प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के लिए सुशांत के फैंस ने हैशटैग के साथ #Candle4SSR करके कई ट्वीट किए। 

इस डिजिटल प्रदर्शन की शुरुआत बुधवार से हुई। सबसे पहले अंकिता लोखंडे, फिल्म डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और फिर नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत को ट्रिब्यूट देते हुए सोशल मीडिया पर मोमबत्ती जलाते हुए तस्वीर शेयर की। इसके बाद लगातार लोग ट्वीट करते रहे और अब तक इन ट्वीट्स की संख्या 10 लाख पहुंच गई है।  

राहुल कश्यप नाम के फैन ने सुशांत की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'कभी भी अपनी आवाज सच और इंसाफ के लिए उठाने से डरना नहीं चाहिए। अपना आवाज उठाओ और तब तक इंसाफ की मांग करो जब तक वो मिल न जाए।' #Candle4SSR

देव नाम के यूजर ने सुशांत की तस्वीर के साथ ट्वीट किया- 'तुम्हारी जगह कोई नहीं ले सकता। तुम्हें कोई भूल नहीं सकता। तुम हमेशा दुआओं में याद किए जाओगे।' #Candle4SSR

मलेशिया से इंद्रा नाम के यूजर ने  सुशांत का एक पेपर में नाम लिखकर मंदिर में रखा। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'इंसाफ चाहिए और सुशांत के केस में सीबीआई जांच हो।' 

विनीता नाम की यूजर ने सुशांत के लिए इंसाफ की मांग करते हुए ट्वीट किया- 'उम्मीद है कि जल्दी इंसाफ मिलेगा। मुझे पता है कि तुम लाखों लोगों के दिमाग के जरिए बात कर रहे हो। हमेशा ऐसे ही शाइन करते रहो।' 

मुस्कान नाम के यूजर ने लिखा- 'इस मासूम के लिए हम लोग तब तक लड़ेंगे जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता।' 

आपको बता दें, सुशांत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत ने सभी को झकझोर दिया था। मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और अब तक रिया चक्रवर्ती, संजना सांघी, संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा सहित कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

Latest Bollywood News