1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की पहली बरसी पर फैंस ने SSR को किया याद, कहा: वो हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे...

सुशांत की पहली बरसी पर फैंस ने SSR को किया याद, कहा: वो हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे...

सुशांत की मौत के 1 साल होने पर उनके फैंस बहुत इमोशनल हैं। ट्विटर पर #SushantSinghRajput ट्रेंड हो रहा है। फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। उनके लिए इमोशनल नोट लिख रहे हैं।

Sushant First Death Anniversary - India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @PHOTONRONIT4747 सुशांत की पहली बरसी पर भावुक हुए फैंस 

सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली डेथ एनिवर्सिरी है। 14 जून 2020 को उन्होंने आखिरी सांस ली थी। उनके निधन की खबर सुनकर आम से लेकर खास तक, सभी का दिल टूट गया था। ऐसा कोई दिन नहीं है, जब SSR के फैंस उन्हें याद नहीं करते हैं। इतना ही नहीं, वे सोशल मीडिया के जरिए सुशांत के लिए न्याय की गुहार भी लगाते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर हर कोई भावुक है और कह रहा है कि हम आपको आज भी याद करते हैं। 

एक साल पहले आज ही के दिन सुशांत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरा देश स्तब्ध था। सदमे में था। उनकी मौत की जांच देश की तीन बड़ी एजेंसियां कर रही हैं। ऐसे में फैंस हर दिन सुशांत के लिए न्याय की अपील करते हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि: बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स SSR को याद कर हुए भावुक

सुशांत की मौत के 1 साल होने पर उनके फैंस बहुत इमोशनल हैं। ट्विटर पर #SushantSinghRajput ट्रेंड हो रहा है। फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। उनके लिए इमोशनल नोट लिख रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेंगे। 

यहां देखिए सुशांत के फैंस के ट्वीट: 

सुशांत ने 'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल से लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने मानव का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में 'काई पो छे' फिल्म से डेब्यू किया। सुशांत 'एमएस धोनी', 'छिछोरे', 'केदारनाथ' जैसी फिल्मों में नज़र आए। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' है, जो उनके निधन के बाद ऑनलाइन रिलीज हुई। 

 

Latest Bollywood News