A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने बताया उनके साथ ये क्लास लेने वाले थे मामू गुलशन

सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने बताया उनके साथ ये क्लास लेने वाले थे मामू गुलशन

सुशांत सिंह राजपूत भांजी के साथ मल्लिका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करके बताया है कि सुशांत भी उनके साथ एस्ट्रोनॉमी क्लास लेने वाले थे।

sushant singh rajput- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/_MALLIKA_SINGH सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए लगभग 2 महीने होने वाले हैं। उनके फैन्स और परिवार वाले इस गम से अब तक ऊबर नहीं पाए हैं। वह सुशांत से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। सुशांत की भांजी मल्लिका अपने गुलशन मामा को बहुत याद करती हैं। उन्होंने हाल ही में सुशांत के डॉग फज की वीडियो शेयर की थी। अब उन्होंने बताया है कि सुशांत उनके साथ एस्ट्रोनॉमी क्लास लेने वाले थे।

मल्लिका ने अपनी एस्ट्रोनॉमी क्लास के शेड्यूल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- 'जब मैंने मामा को बताया था कि मैं एस्ट्रोनॉमी क्लास लेने का प्लान कर रही हूं तो उन्होंने कहा था कि वह मेरे साथ इस क्लास में जाएंगे'। मैं उनकी याद में अच्छे से पढूंगी।

Image Source : INSTAGRAM/_mallika_singhमल्लिका सिंह इंस्टाग्राम स्टोरी

सुशांत को तारों के बारे में पढ़ने का बहुत शौक था। यह उनके लिए एक्टिंग की तरह ही महत्वपूर्ण था। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में तारों, अंतरिक्ष से जुड़े कई पोस्ट हैं।

आपको बता दें सुशांत के पिता ने 25 जुलाई को पटना में रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती ने केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर करने की याचिका दायर की थी। आज इस याचिका सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है।  फैसला आने से पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सभी से सकारात्मक परिणाम आने की प्रार्थना करने के लिए कहा है। श्वेता ने लिखा- मैं सुप्रीम कोर् की सुनवाई के सकारात्मक परिणाम के लिए सभी से प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं।

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई और ईडी जांच में लगे हुए हैं। ईडी अब तक रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, पिता इंद्रजीत, पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, सीए रितेश शाह और सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर चुकी है। वहीं सीबीआई भी जांच में लगी हुई है। सोमवार को सीबीआई ने सुशांत के पिता केके सिंह और बहन रानी सिंह का बयान दर्ज किया।

Latest Bollywood News