A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जून में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया सुशांत सिंह राजपूत का नाम

जून में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया सुशांत सिंह राजपूत का नाम

 गूगल ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है कि भारत में जून में अभिनेता को साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Image Source : SUSHANT SINGH RAJPUT/ INSTAGRAM जून में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया सुशांत सिंह राजपूत का नाम

मुंबई: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के 14 जून को असामयिक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया। तब से लगातार उनकी चर्चा जारी है। गूगल ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है कि भारत में जून में अभिनेता को साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। कंपनी के मुताबिक, 4,550 फीसदी की वृद्धि के साथ सूर्य ग्रहण इस सूची में दूसरे पायदान है, जिसके बारे में लोगों ने सुशांत के बाद सबसे ज्यादा उत्सुकता दिखाई। 1,050 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ फादर्स डे तीसरे नंबर पर है।

मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास में 14 जून को सुशांत के आत्महत्या कर लेने के बाद बॉलीवुड में प्रचलित नेपोटिज्म, बुलिंग, खेमेबाजी को लेकर बहस का दौर जारी है। 

सुशांत सिंह राजपूत के लिए क्यों खास था 4747 नंबर? मुंबई पुलिस कर रही है जांच

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके जीजा विशाल कीर्ति के भाई मयुरेश कृष्णा ने 'नेपोमीटर' को लॉन्च किया, जो यह मापने का काम करेगा कि किसी फिल्म में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावादी) की मात्रा कितनी है। इसे ट्विटर पर लांच किया गया है। गुरुवार को पहली बार इसमें जिस फिल्म की रेटिंग की गई वह महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' है। फिल्म में महेश भट्ट की बेटियां आलिया भट्ट और पूजा भट्ट हैं और इसे महेश भट्ट के भाई मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया है।

नेपोमीटर के मुताबिक, यह फिल्म 98 फीसदी 'नेपोटिस्टिक' है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

Latest Bollywood News