A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: टीवी एक्टर करण वाही ने पूछा ऐसा सवाल, सुशांत बोल पड़े- 'तू बहुत बेवकूफ है यार'

Watch: टीवी एक्टर करण वाही ने पूछा ऐसा सवाल, सुशांत बोल पड़े- 'तू बहुत बेवकूफ है यार'

सुशांत सिंह राजपूत ने भले ही दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनके पुराने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस उन्हें याद करते हैं।

sushant throwback video- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @ANUP_MISHRAA सुशांत का पुराना वीडियो हुआ वायरल

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे महीनों बीत चुके हैं, लेकिन फैंस उन्हें अपनी यादों से जाने नहीं देना चाहते। सुशांत के पुराने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। एक अवॉर्ड शो के दौरान उन्होंने टीवी एक्टर और फेमस होस्ट करण वाही से खूब मस्ती की थी, जिसका वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

इस वीडियो में करण वाही जाने-माने सेलेब्स से फनी सवाल पूछ रहे हैं। कुछ ऐसा ही सवाल वो सुशांत से पूछते हैं, जिसके बाद वो उन्हें प्यार भरे अंदाज में कहते हैं, 'तू बहुत बेवकूफ है यार।'

सुशांत के पिता के वकील ने कहा- रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के लिए चाहिए पुख्ता सबूत, नहीं तो मिल जाएगी जमानत

गौरतलब है कि सुशांत खुदकुशी मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स विभाग (एनसीबी) भी अलग अलग एंगल पर पड़ताल कर रहा है। इस बीच कई खुलासे भी हो रहे हैं। 

सुशांत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

Latest Bollywood News