1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत ने इंडिया गेट के सामने की 'सावधान इंडिया' की शूटिंग

सुशांत ने इंडिया गेट के सामने की 'सावधान इंडिया' की शूटिंग

अभिनेता सुशांत सिंह जल्द ही अपराध आधारित लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'सावधान इंडिया' की मेजबानी इंडिया गेट के सामने करते हुए दिखाई देंगे।

sushant singh- India TV Hindi
sushant singh
नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह जल्द ही अपराध आधारित लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'सावधान इंडिया' की मेजबानी इंडिया गेट के सामने करते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने यहां इंडिया गेट पर इसकी कुछ कड़ियों की शूटिंग की।  

 सुशांत ने कहा, "इस साल अप्रैल में 'सावधान इंडिया' अपने पांच वर्ष पूरे कर लेगा और 'सावधान इंडिया' के साथ मेरा आधा दशक पूरा होने वाला है। यह प्रमुख यात्रा है और दर्शकों से प्यार और सम्मान मिलना सचमुच सुखद है।"

उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली से लौटा हूं, जहां हमने दो कड़ियों की शूटिंग राजपथ, इंडिया गेट और विभिन्न स्थानों पर की। राजधानी में शूटिंग करना हमेशा खुशी की बात रही है। इंडिया गेट की पृष्ठभूमि के साथ भारत को 'सावधान' करना हमेशा से खास रहा है।"

'सावधान इंडिया' का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है।

Latest Bollywood News