1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chhichhore Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर छाया सुशांत- श्रद्धा के 'छिछोरे' का जादू, अभी तक कमाए इतने करोड़

Chhichhore Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर छाया सुशांत- श्रद्धा के 'छिछोरे' का जादू, अभी तक कमाए इतने करोड़

Chhichhore Box Office Collection Day 3: सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे' तीसरे दिन की शानदार कमाई करने के बाद फिल्म की अभी तक की कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35 करोड़ के पास पहुंच गई है।

<p>Chhichhore</p>- India TV Hindi
Chhichhore

Chhichhore Box Office Collection Day 3: सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे' तीसरे दिन की शानदार कमाई करने के बाद फिल्म की अभी तक की कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35 करोड़ के पास पहुंच गई है। बता दें कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है।  बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'छिछोरे' ने रविवार को 15.50 से 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से इस फिल्म के वीकेंड की कमाई 27.50 करोड़ रुपये के पास पहुंच गई और इस तरह फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों के अंदर 35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।​

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि फिल्म को विकेंड का फायदा मिल रहा है। इस फिल्म सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार नजर आ रही है। दोनों की काफी तारीफे भी हो रही है।

बता दें कि 'छिछोरे' की कहानी यारी-दोस्ती, मस्ती- मजाक के साथ ही खुद को लूजर न बनने की मानसिकता वाली संदेश के तरफ भी ध्यान आकर्षित करती है। फिल्म में कॉलेज के दिन हैं, यारी-दोस्ती का तड़का है, हॉस्टेल लाइफ है और इस जिंदगी के खेल में सबकुछ दांव पर लगाना है। इस तरह दंगल फेम डायरेक्टर ने एक मैसेज के साथ ही हल्की-फुल्की फिल्म देने की कोशिश की है। फिल्म की कहानी सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के बेटे से शुरू होती है। 

Latest Bollywood News