A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ किया मुश्किल योगा, एक्ट्रेस ने कहा- रिलेशनशिप को चाहिए इसी तरह बैलेंस

सुष्मिता सेन ने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ किया मुश्किल योगा, एक्ट्रेस ने कहा- रिलेशनशिप को चाहिए इसी तरह बैलेंस

सुष्मिता सेन लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटो व वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

sushmita sen rohman shawl- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @SUSHMITASEN47 सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल संग योगा करते हुए वीडियो शेयर किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लॉकडाउन के दौरान अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। वो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो काफी कठिन योगा करती दिखाई दीं। उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने योगा पोज बनाने में उनकी मदद की। एक्ट्रेस ने इसे रिलेशनशिप से जोड़ते हुए शानदार कैप्शन लिखा है।

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल इस वीडियो में योगा पोज बना रहे हैं, जिसमें एक-दूसरे संग बैलेंस बनाना बहुत जरूरी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मैं हार्ड मैन रोहमन शॉल से प्यार करती हूं..एक स्थिर रिश्ते के लिए एक संतुलित केंद्र, लचीला दिमाग, आपसी ताकत और गहरे भरोसे की जरूरत होती है.. यह आसन कितना प्रतीकात्मक है।'

इससे पहले भी सुष्मिता ने रोहमन संग योगा करते हुए कई वीडियो पोस्ट किए हैं।

सुष्मिता जल्द ही पर्दे पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स को फिल्मों में काम किए काफी लंबा वक्त हो गया है और अब वह जल्द ही नए शो 'आर्या' में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में सुष्मिता आखिरी बार अनीस बज्मी की मल्टीस्टारर फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में नजर आई थीं जिसमें अनिल कपूर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और कंगना रनौत जैसे सितारें थे। साल 2015 में सुष्मिता, बंगाली फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म 'निर्बाक' में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News