A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल कब कर रहे हैं शादी? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल कब कर रहे हैं शादी? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

सुष्मिता ने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया, जहां फैंस ने शादी को लेकर सवाल पूछे।

sushmita sen rohman shawl wedding- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने लंबे समय बाद फिर से स्क्रीन पर वापसी की है। वो कुछ दिनों पहले 'आर्या' नाम की वेब सीरीज में नज़र आईं, जहां उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। सुष्मिता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया, जहां फैंस ने शादी को लेकर सवाल पूछे। 

सुष्मिता सेन के लाइव सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा, "आप शादी कब कर रहे हैं? ये सवाल पढ़कर सुष्मिता मुस्कुराने लगीं और यही सवाल रोहमन से पूछा कि हम शादी कब कर रहे हैं? इस पर रोहमन कहते हैं, "पूछ कर बताते हैं।" इसके बाद दोनों ही इस सवाल के जवाब को टाल गए। 

PHOTOS: मुंबई में स्पॉट की गईं पूर्व मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स, इस अंदाज में दिखीं सुष्मिता और मानुषी

सुष्मिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर रोहमन संग योगा या एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर ही एक-दूसरे को डेट करने की अनाउंसमेंट की थी। 

वहीं, सुष्मिता ने 2010 में अलिशा और 2000 में बड़ी बेटी रेनी को गोद लिया था। वो अपने बच्चों और रोहमन संग फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

Latest Bollywood News