A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 45 की हुईं सुष्मिता सेन, ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे

45 की हुईं सुष्मिता सेन, ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटड अदाकारा सुष्मिता सेन 45 साल की हो गई हैं।

45 की हुईं सुष्मिता सेन- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITASEN/ROHMANSHAWL 45 की हुईं सुष्मिता सेन

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन 45 साल की हो गई हैं, इस मौके पर उन्हें खूबसूरत सरप्राइज मिला, जिसकी तस्वीर सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सुष्मिता ने बताया कि उनकी मां और दोनों बेटियों रिनी और अलीशा ने ये खूबसूरत डेकोरेशन की और उनके जन्मदिन को खास बनाया।

सुष्मिता के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने जन्मदिन पर खूबसूरत शायरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, रोहमन ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें वो सुष्मिता को माथे परर किस करते दिख रहे हैं।

सुष्मिता सेन की बेटी रिनी सेन शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' से अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। शॉर्ट फिल्म का निर्देशन कबीर खुराना ने किया है। इसमें रिनी ने 19 वर्षीय एक लड़की दिया की भूमिका निभाई है। फिल्म के ट्रेलर सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर लॉन्च किया गया।

रिनी ने कहा, "मेरी मां ने मुझे हमेशा मेरिट, कठोर परिश्रम और अपने हिसाब से चीजों को करने की महत्ता के बारे में बताया है। हां निश्चिम ही सुट्टाबाजी एक पारंपरिक विकल्प नहीं है।

 

 

Latest Bollywood News

Related Video