1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुजैन खान ने शेयर की ऋतिक रोशन की बच्चों के साथ तस्वीर, बताए जिंदगी के मायने

सुजैन खान ने शेयर की ऋतिक रोशन की बच्चों के साथ तस्वीर, बताए जिंदगी के मायने

लॉकडाउन में सुजैन खान ऋतिक रोशन और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए उनके घर पर रह रही हैं। सुजैने ने ऋतिक की बच्चों के साथ प्यारी सी फोटो शेयर की है।

hrithik roshan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM ऋतिक रोशन

लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। बच्चों के साथ समय बिताने के लिए ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी उनके घर शिफ्ट हो गई हैं। सुजैन बच्चों के साथ मस्ती करते हुए फोटोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में ऋतिक की दोनों बेटों के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके जिंदगी के असली मायने बताए हैं। फोटो में ऋतिक दोनों बेटों के साथ बालकनी में खड़े हुए हैं। फोटो में बादल चलते हुए नजर आ रहे हैं।

सुजैन ने फोटो शेयर करते हुए विलियम हेनरी की कविता की कुछ लाइनें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा-जिंदगी क्या है देखभाल से भरी हुई।  हमारे पास रुककर इसे देखने का समय नहीं है। प्यार से किसी चीज का कारण, हालचाल पूछने का समय नहीं है। इसलिए थोड़ी देर रुकें और उसे देखते हुए एंजॉय करें। इस अपने अंदर अवशोषित कर लें जैसे हम कहीं जा रहे हों..... कहां जा रहे हैं यह हमे भी नहीं पता है। इस शानदार चीज को जिंदगी कहते हैं।

फोटो में सुजैन ने बादलों के मूवमेंट के लिए एप का इस्तेमाल किया है। जो इस फोटो की खूबसूरती को और बढ़ा दे रहा है।

आपको बता दें ऋतिक और सुजैन 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे भी हैं जो तलाक के बाद अपने पिता के साथ रहते हैं।

Latest Bollywood News