A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुजैन खान की बहन फराह खान अली का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, 29 अप्रैल तक रहेंगी क्वारेंटाइन में

सुजैन खान की बहन फराह खान अली का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, 29 अप्रैल तक रहेंगी क्वारेंटाइन में

फराह खान अली के एक स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे परिवार का टेस्ट कराया गया था। अब सभी की रिपोर्ट आ गई है।

farah khan ali- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM फराह खान अली

सुजैन खान की बहन फराह खान अली का स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया था और वह लोग क्वारेंटाइन में हैं। फराह के घरवालों की टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। फराह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनके परिवार में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है।

फराह खान अली ने ट्वीट किया- सभी नेगेटिव हैं। #कोरोनाटेस्ट।

फराह को टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कैसा महसूस हो रहा है यह भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। आपको पता है कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने से भी ज्यादा कब अच्छा महसूस होता है। अपने बच्चों और स्टॉफ मेंबर जिनके साथ 10 सालों से रह रहे हों उनके चेहरे पर सुकून देखना। इसकी कोई कीमत नहीं है।

उनके बाद फराह ने बताया वह 29 अप्रैल तक क्वारेंटाइन में रहेंगी। उन्होंने लिखा- टेस्ट नेगेटिव आने के बाद भी हम 29 अप्रैल तक क्वारेंटाइन में रहेंगे। सुरक्षित रहें, घर पर रहें।

आपको बता दें फराह ने खुद अपने स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था-कोरोना की खबर वायरस से भी तेजी से फैलती है। मेरे हाउस स्टाफ में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मेरे घर में सभी लोगों ने टेस्ट कराया है। हम सभी ने खुद को क्वारनटाइन कर लिया है. सुरक्षित रहिए, मजबूत रहिए। ये वक्त भी गुजर जाएगा।

Latest Bollywood News