मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में उम्मीद जताई थी कि उन्हें अगले साल रामलीला का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। दरअसल वह कुछ दिन पहले ही अपने गृहनगर बुढ़ाना में रामलीला का हिस्सा के लिए पहुंचे थे, लेकिन शिवसेना के कथित विरोध के कारण वह इस बार इसमें शामिल नहीं हो पाए। अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मंगलवार को दशहरा के मौके पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार को रामलीला में हिस्सा लेने से रोकने वाले समाज के 'बेहूदी मानसिकता' वाले लोगों का नाश होगा।
इसे भी पढ़े:- नवाजुद्दीन का विरोध करने पर शिवसेना जिला प्रमुख, अन्य 19 के खिलाफ केस दर्ज
नवाजुद्दीन को उत्तर प्रदेश स्थित अपने गृहनगर में एक रामलीला में हिस्सा लेने से शिवसेना के स्वयंसेवकों ने कथित तौर पर रोक दिया था, क्योंकि वह एक मुसलमान हैं। राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि रामलीला में एक मुसलमान अभिनेता हिस्सा नहीं ले सकता।
स्वरा ने मंगलवार को दशहरा के मौके पर ट्वीट किया, "उम्मीद करते हैं कि हम उस बेहूदी मानसिकता से ऊपर उठेंगे, जो एक मुसलमान अभिनेता को रामलीला में हिस्सा लेने से रोकता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी।"
उन्होंने कहा, "इस दशहरा उम्मीद है कि हम अपने अंदर छिपे दानव-नफरत, बेवकूफी, कट्टरता व अंधविश्वास को मार भगाएंगे।" स्वरा इन दिनों अपने वेब सीरीज ‘इट्स नॉट देट सिंपल’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं
Latest Bollywood News