1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वारा भास्कर ने बताया इनकी वजह से ऊंचाई पर पहुंचा करियर

स्वारा भास्कर ने बताया इनकी वजह से ऊंचाई पर पहुंचा करियर

स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ को लेकर सुर्खियों में छाई ही हैं। इस फिल्म में वह बिहार की एक सिंगर का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। वह अपने उत्तेजक और द्विअर्थी गानों को लेकर जानी जाती है। हाल ही में स्वरा ने कहा है कि...

swara- India TV Hindi
swara

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ को लेकर सुर्खियों में छाई ही हैं। इस फिल्म में वह बिहार की एक सिंगर का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। वह अपने उत्तेजक और द्विअर्थी गानों को लेकर जानी जाती है। हाल ही में स्वरा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार ने उनका फिल्मी करियर बनाने में एक अहम भूमिका निभाई है।

स्वरा ने कहा है कि, “दरअसल उत्तर प्रदेश और बिहार मेरा करियर बना रहा है। हर बड़ी और सफल फिल्म में मैं ऐसे किरदार निभाएं हैं जो दो राज्यों पर आधारित थे। संयोग से मेरी ज्यादातर भूमिकाएं उप्र और बिहार से जुड़ी रही हैं चाहे यह ‘रांझना’, ‘तनु वेड्स मनु’ श्रृंखला की फिल्में या ‘अनारकली ऑफ आरा’ ही क्यों ना हो।“

अपनी नई भूमिका की बारीकियों के बारे में बात करते हुए स्वारा ने कहा कि, “अनारकली जैसे किरदार की दुनिया के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मैं दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में पली बढ़ी हूं।“ उन्होंने कहा कि इस पर शोध यू ट्यूब के कुछ वीडियो के जरिए शुरू हुआ जिनके लिंक इस फिल्म के निर्देशक अविनाश दास ने भेजे थे। इन वीडियो में महिलाओं द्वारा गाए द्विअर्थी गाने थे।

Latest Bollywood News