1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उड़ता पंजाब' के समर्थन में आगे आईं स्वरा

'उड़ता पंजाब' के समर्थन में आगे आईं स्वरा

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शुक्रवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को एक खुला खत लिखते हुए निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ता पंजाब' का समर्थन किया है।

swara bhaskar- India TV Hindi
swara bhaskar

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शुक्रवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को एक खुला खत लिखते हुए निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ता पंजाब' का समर्थन किया है। स्वरा ने कहा है कि कला और लोकप्रिय संस्कृति में काट-छांट समाज के लिए स्वास्थ्यकर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 'काट-छांट' और 'अधिक नियंत्रण' का माहौल कलाकारों और रचनात्मक लोगों के बीच भय पैदा करता है।

उन्होंने खत में लिखा है, "मैं आपका ध्यान इस ओर ले जाना चाहती हूं कि जानबूझकर कला और लोकप्रिय संस्कृति में काट-छांट करना समाज के लिए हितकर नहीं है। विश्व के किसी भी समाज को साफ नहीं किया गया है। पूरे विश्व में कई चीजें गलत, मैली, शर्मनाक और अश्लील हैं।"

ये भी पढ़ें-

स्वरा लिखती हैं, "किसी बिल्कुल शुद्ध वातावरण का एक पक्ष यह है कि वह बांझ हो जाता है। और बांझपन की स्थिति में कोई चीज़ जन्म नहीं लेता।"

स्वरा लिखती हैं, "स्वच्छता और नियंत्रण वाले वातावरण का एक अन्य कुप्रभाव यह है कि इससे कलाकारों और रचनात्मक लोगों के बीच भय पैदा होता है।"

स्वरा ने आगे कहा है, "आप यह कह सकते हैं कि सार्वजनिक जीवन में थोड़ा अनुशासन गलत नहीं है, लेकिन सर इस बात को याद रखें कि किसी नियंत्रित समाज में सरकार की अनुमति से जो कला पैदा होती है वह सिर्फ प्रोपोगंडा है।"

Latest Bollywood News