A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू की दादी का निधन, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

तापसी पन्नू की दादी का निधन, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

तापसी पन्नू ने गुरुद्वारा की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी दादी की एक तस्वीर पर माला चढ़ाई गई है।

तापसी पन्नू की दादी का हुआ निधन- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @TAAPSEE तापसी पन्नू की दादी का हुआ निधन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की दादी का निधन हो गया है। तापसी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। अभिनेत्री ने फोटो शेयरिंग एप पर गुरुद्वारा की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी दादी की एक तस्वीर पर माला चढ़ाई गई है।

तापसी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "परिवार के इस पीढ़ी की आखिरी सदस्य, जो हमें हमेशा के लिए एक खालीपन के साथ छोड़कर चली गईं..बीजी।"

उनकी दादी मां के निधन से संबंधित अन्य जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Latest Bollywood News