A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूरमा के नए पोस्टर में नजर आईं तापसी पन्नू

सूरमा के नए पोस्टर में नजर आईं तापसी पन्नू

फिल्म 'सूरमा' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें तापसी नजर आ रही हैं। यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है।

<p>तापसी पन्नू</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI तापसी पन्नू

मुंबई: फिल्म 'सूरमा' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें तापसी नजर आ रही हैं। यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कुछ पोस्टर जारी करने के बाद अब निमार्ताओं ने तापसी पन्नू का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म में तापसी का किरदार एक बेटी, एक खिलाड़ी और एक बहादुर लड़की का है।

फिल्म का यह मोशन पोस्टर साझा करते हुए तापसी ने लिखा, "खेल के लिए मेरा न मरने वाले प्यार..हरप्रीत उर्फ प्रीत से मिलिए, जो सीमाओं से परे जाने में यकीन करती है। 13 जुलाई को उसकी कहानी जानिए..'सूरमा'।"

संदीप सिंह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं।

Latest Bollywood News