A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब तापसी पन्नू ने मां को चोट लगी तस्वीर भेजकर डरा दिया, इंस्टाग्राम पर शेयर किया किस्सा

जब तापसी पन्नू ने मां को चोट लगी तस्वीर भेजकर डरा दिया, इंस्टाग्राम पर शेयर किया किस्सा

तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक चोट लगी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैन्स भी डर गए। तापसी ने यही तस्वीर भेजकर अपनी मां को भी डराया था।

<p>तापसी पन्नू ने मां को...- India TV Hindi
Image Source : TAAPSEE PANNU - INSTAGRAM तापसी पन्नू ने मां को चोट लगी तस्वीर भेजकर डरा दिया

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक शानदार किरदार जिए हैं। बेबी, नाम शबाना, मुल्क, पिंक, सांड की आंख, गेम ओर, थप्पड़ आदि फिल्मों में तापसी ने अपने काम से क्रिटिक्स और फैन्स दोनों का दिल जीता। तापसी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और फैन्स से लगातार टच में रहती हैं। हाल ही में तापसी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की कि उनके फैन्स भी चौंक गए। तापसी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें काफी चोट लगी हुई है। तापसी को कोई चोट नहीं लगी थी दरअसल ये फिल्म की शूटिंग की तस्वीर है जिसमें उनका मेकअप किया गया है।

तापसी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर करके एक मजेदार वाकया भी बताया है। दरअसल तापसी पन्नू ने अपनी मां को भी यही तस्वीर भेजी जिसे देखकर वो बुरी तरह डर गई। तापसी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘तस्वीर, जो अपनी मां को डराने के लिए भेजते हैं। एक फिल्म के फाइट सीन के दौरान ये मेकअप किया गया था। ऐसी कई सारी फिल्में करने के बाद अब मुझे लगता है मैं ये मेकअप अब खुद कर सकती हूं। काश की ऐसा पहले कर पाती तो स्कूल बंक करने के लिए मुझे रोज सुबह कोई नया बहाना नहीं बनाना पड़ता!’

तापसी ने मदर्स डे पर मां की ये पुरानी तस्वीर शेयर करके उन्हें विश किया था...

इसके साथ ही तापसी ने सांड की आंख से ये वीडियोशेयर करके बताया कि मां तो नहीं बनी लेकिन इस फिल्म में उस फीलिंग को जिया जरूर है।

Latest Bollywood News