A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगर एक्ट्रेस न होती तो तापसी पन्नू करतीं ये काम

अगर एक्ट्रेस न होती तो तापसी पन्नू करतीं ये काम

तापसी पन्नू ने अब तक के फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए देखा गया है। उन्होंने आज जितनी खास पहचान बॉलीवुड में बनाई है, उतनी ही जाना माना नाम वह दक्षिण भारतीय फिल्मों का भी हैं। तापसी को उनकी हिन्दी फिल्मों में...

Taapsee Pannu- India TV Hindi
Taapsee Pannu

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अब तक के फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए देखा गया है। उन्होंने आज जितनी खास पहचान बॉलीवुड में बनाई है, उतनी ही जाना माना नाम वह दक्षिण भारतीय फिल्मों का भी हैं। तापसी को उनकी हिन्दी फिल्मों में ज्यादातर संजीदा किरदार निभाते हुए देखा गया है। उन्होंने अपने शानदार एक्शन सीन्स से भी दर्शकों का दिल जीता है। तापसी का कहना है कि उन्हें खेलों से इतना प्यार है कि अगर वह एक अभिनेत्री नहीं होती तो एक खिलाड़ी होतीं। तापसी को हाल ही में उनकी फिल्म 'जुड़वां 2' में देखा गया था। उनकी इस फिल्म को भी फैंस ने काफी सराहा था।

बता दें कि अब वह जल्द ही हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर आधारित एक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में वह खुद भी एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगी। तापसी ने कहा, "मैं खेलों से प्यार करती हूं और हमेशा महसूस करती हूं कि अगर मैं एक अभिनेत्री नहीं होती तो मैं एक खिलाड़ी बनना चाहती।“

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन एक अभिनेत्री बनना भी बहुत ही खास है क्योंकि बतौर कलाकार आप एक ही जीवन में कई सारे किरदारों को जी सकते हैं और आखिरकार मुझे अपनी दोनों इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिल गया है।" उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं इस दौरान हॉकी सीख पाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।" शाद अली इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।

Latest Bollywood News