A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू का फिल्म 'थप्पड़' से फर्स्ट लुक आया सामने, कल रिलीज होगा ट्रेलर

तापसी पन्नू का फिल्म 'थप्पड़' से फर्स्ट लुक आया सामने, कल रिलीज होगा ट्रेलर

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'थप्पड़' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा।

taapsee pannu thappad poster out- India TV Hindi
थप्पड़ का पोस्टर हुआ रिलीज

तापसी पन्नू हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत रही हैं। उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं। 'सांड की आंख' के बाद तापसी अब थप्पड़ में नजर आने वाली हैं। थप्पड़ से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है और ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है।

तापसी ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- क्या ये बस इतनी सी बात है? क्या प्यार में ये भी जायज है? पोस्टर में तापसी का फेस ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने जोर से थप्पड़ मारा हो। ये थप्पड़ की पहली झलक है।

 थप्पड़ में तापसी के अलावा रत्ना पाठक शाह, मानव कॉल, दिया मिर्जा, राम कपूर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म के बारे में ज्यादा बताया नहीं गया है। थप्पड़ को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। भूषण सुदेश कुमार, कृष्ण कृष्णा कुमार और अनुभव सुशीला सिन्हा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल तापसी पन्नू की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का पोस्टर शेयर किया गया है। इसके अलावा तापसी 'रश्मि रॉकेट' में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News