Happy B’Day: 9वीं क्लास में ही प्यार कर बैठी थीं तापसी पन्नू, जानिए कुछ दिलचस्प बातें
फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से खास पहचान हासिल करने वालीं अभिनेत्री तापसी पन्नू आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उन्हें दुनियाभर से ढ़ेरों शुभकामनाएं हासिल हो रही हैं। तापसी का जन्म आज ही के दिन 1987 में दिल्ली में हुआ था।

3. फिल्मी इंडस्ट्री में हमने अब तक कई सितारों को एक्टिंग में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई को बीच ही छोड़ते हुए देखा है। लेकिन तापसी उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने ग्रेजुएशन के बाद ही अभिनय जगत में कदम रखा। उन्होंने दिल्ली के अशोक विहार में स्थित माता जय कौर पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद गुरुतेग बहादुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अपनी कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री ली। तापसी अपने कॉलेज के दिनों में एप 'FontSwap' भी लॉन्च कर चुकी हैं।