A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू 'रश्मि रॉकेट' में अपनी भूमिका के लिए कर रहीं कड़ी मेहनत

तापसी पन्नू 'रश्मि रॉकेट' में अपनी भूमिका के लिए कर रहीं कड़ी मेहनत

रविवार को, उन्होंने कुछ वीडियो साझा किए, जिसमें दिखाया गया कि वह मजबूत पैरों के लिए कितना एक्सरसाइज कर रही हैं।

<p>तापसी पन्नू </p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEEPANNU तापसी पन्नू 

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्म 'रश्मि रॉकेट' में अपनी भूमिका की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। रविवार को, उन्होंने कुछ वीडियो साझा किए, जिसमें दिखाया गया कि वह मजबूत पैरों के लिए कितना एक्सरसाइज कर रही हैं।

उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "हैम के डेड होने से बस कुछ सेकंड पहले का मेरा हैम।"

एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में, वह पूरी तरह से थकी हुई दिख रही है।

उन्होंने क्लिप के साथ लिखा, "प्लीज.. बस हो गया आज का।"

आकर्ष खुराना निर्देशित फिल्म में अभिनेता प्रियांशु पेनयुली तापसी के पति की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News