1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा: मिस्टर सोढ़ी और अंजलि के शो छोड़ने पर जेनिफर मिस्त्री ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: मिस्टर सोढ़ी और अंजलि के शो छोड़ने पर जेनिफर मिस्त्री ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने गुरुचरण सिंह और नेहा मेहता के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

jennifer mistry- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/JENNIFER_MISTRY_BANSIWAL जेनिफर मिस्त्री ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दो नए सितारों की आए हैं। शो में नए रोशन सिंह सोढ़ी और अंजलि मेहता की एंट्री हुई है। शो में अब अंजलि मेहता के किरदार में सुनयना फौजदार और रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार में बलविंदर सिंह सुरी नजर आएंगे। गुरुचरण सिंह और नेहा मेहता ने शो कई महीनों पहले छोड़ दिया था। दोनों के शो छोड़ने के बाद मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं जेनिफर मिस्त्री ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

जेनिफर ने गुरुचरण और नेहा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-जीवन में केवल एक चीज स्थिर है। परिवर्तन सुखद है या नहीं, हमें इसे स्वीकार करना होगा। मुझे गुरुचरण सिंह (सोढ़ी) और नेहा मेहता (अंजलि) के बारे में बहुत सारे प्रशंसक लगातार मैसेज करते हैं। आज का एपिसोड देखने के बाद आप सभी समझ गए होते कि ये दोनों अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम नहीं करेंगे। जो भी कारण हों... हमे उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। वह हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। मेरी शुभकामनाएं आप दोनों के साथ हैं।

जेनिफर ने आगे लिखा- अब, हम तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आए नए सितारे बलविंदर सिंह सुरी और सुनयना फौजदार का स्वागत खुले दिल से करते हैं। वेलकम बल्लू जी और सुनयना।

जेनिफर नेहा और गुरुचरण दोनों के अच्छा बॉन्ड शेयर करती थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जेनिफर ने बतायाथा कि वह लॉकडाउन में भी गुरुचरण के संपर्क में थी।

 गुरुचरण के पिता की तबीयत खराब है और वह अपने पिता के साथ समय बिताना चाहते हैं इसलिए उन्होंने यह शो छोड़ा। दूसरी तरफ नेहा मेहता के प्रोडक्शन हाउस के साथ कुछ इशू होने पर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया।

Latest Bollywood News