डॉ.हाथी की श्रद्धांजलि पर लोगों को हंसता देख भड़कीं बबीता, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हाथी भाई का अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है। हाल ही में उनके अंतिम संस्कार के मौके पर शो में बबिता जी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता काफी भड़क पड़ीं। दरअसल वह मौजूद कुछ लोगों की हरकतों से काफी नाराज हुईं।

मुनमुन ने भड़कते हुए आगे लिखा, "भीड़ में मैं 2 लोगों पर मेरे चेहरे पर सेलफोन दिखाने के लिए कारण चिल्लाई। मैंने देखकर पड़ोस वाली ब्लिडिंग में लोग हमें देखकर हंस रहे हैं और तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं। मैंने चेहरे पर जीरो सम्मान देखा, और भी 'तमाशा' बनने से पहले वह जगह ही छोड़ दी।" बता दें कि पूरी टीम कवि कुमार को याद कर भावुक है।