A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तब्बू ने बताया, इस तरह से आता है आत्मविश्वास

तब्बू ने बताया, इस तरह से आता है आत्मविश्वास

तब्बू ने हाल ही में अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। लेकिन आज भी उनकी त्वचा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। तब्बू का कहना है कि अच्छी त्वचा से आत्मविश्वास आता है। वह अनुभवी अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हेमा मालिनी...

tabu- India TV Hindi
tabu

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने हाल ही में अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। लेकिन आज भी उनकी त्वचा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। तब्बू का कहना है कि अच्छी त्वचा से आत्मविश्वास आता है। वह अनुभवी अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हेमा मालिनी को बॉलीवुड का शाश्वत सौंदर्य मानती हैं। तब्बू ने कहा, "मेरे पेशे के लिए सौभाग्य और दुर्भाग्य से मेरे पास कोई विकल्प नहीं है, लेकिन कैमरे के सामने मुझे लगता है कि आत्मविश्वास अच्छी त्वचा से आता है और यह चीजों के संयोजन से है। मेरी मां बचपन से सही खानपान के महत्व पर बल देती थीं।"

स्कीनकेयर ब्रांड वेसलीन की ब्रांड एंबेंसडर ने कहा, "वह सुनिश्चित करती थीं कि हम अधिक फल और सब्जियां खाएं। अब, मैं सुनिश्चित करती हूं कि मैं स्किन केयर के लिए स्वस्थ भोजन करना, हाइड्रेटेड रहना, नियमित रूप से व्यायाम करना और सबसे महत्वपूर्ण, मॉइस्चराइजेशन सहित महत्वपूर्ण कदमों का पालन करती हूं।"

तब्बू, हेमा मालिनी को बॉलीवुड का शाश्वत सौंदर्य मानती हैं। उन्होंने कहा, "हेमा मालिनी जी सौंदर्य की मूर्ति हैं और हर बार जब भी मैं उनसे मिलती हूं, मैं खुद को उन्हें घूरने से नहीं रोक पाती। उनकी त्वचा हमेशा चमकती है।" (OMG! अजय देवगन नहीं बल्कि ये है काजोल का पहला प्यार, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर)

Latest Bollywood News