ताहिरा कश्यप ने ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित महिलाओं संग मनाया अपना जन्मदिन
ताहिरा कश्यप ने इस बार अपना जन्मदिन ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिलाओं के साथ मनाया।

बता दें, ताहिरा और आयुष्मान अपने यंग दिनों से रिलेशनशिप में हैं। 12 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। ताहिरा ने बताया कि एक वक्त था जब वो आयुष्मान के साथ अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थीं। दरअसल आयुष्मान के किसिंग सीन से ताहिरा को आपत्ति थी। ताहिरा ने बताया कि उस वक्त मैं प्रेगनेंट थी और मेरे हॉर्मोंस ऊपर नीचे हो रहे थे, मेरे पास आयुष्मान को सुनने समझने का धैर्य नहीं था और उसके पास मुझे समझाने का वक्त नहीं था। हम साथ होकर भी अलग अलग थे।
ताहिरा ने बताया कि मुझे बाद में एहसास हुआ कि वो मुझे चीट नहीं कर रहे हैं मुझे कलाकार की कला को समझना चाहिए था। ताहिरा ने बताया कि जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए जब वो आयुष्मान से अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थीं। ताहिरा ने कहा कि वो कई बार पीछे हटना चाहती थी लेकिन आयुष्मान ने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा।