A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर अली खान ने अलग अंदाज में बनाई गणपति बप्पा की मूर्ति, करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें

तैमूर अली खान ने अलग अंदाज में बनाई गणपति बप्पा की मूर्ति, करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने अपने गणपति की मूर्ति को एक क्रिएटिव ट्विस्ट दिया है।

taimur ali khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOORKHAN तैमूर अली खान

बॉलीवुड जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने अपने गणपति की मूर्ति को एक क्रिएटिव ट्विस्ट दिया है। करीना ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की है, जिसमें तैमूर द्वारा लेगोज से बनाई गई डीआईवाई(डू ईट योरसेल्फ) मूर्ति देखी जा सकती है।

इसके कैप्शन में करीना ने लिखा, "इस साल गणपति उत्सव कुछ अलग है .. लेकिन टिम ने इस त्योहार पर हमारे लिए एक सुंदर लेगोज गणेशजी बनाना सुनिश्चित किया। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी की सेहत और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है।"

तस्वीर में तैमूर को लेगोज से बनी गणपति की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर बैठे देखा जा सकता है। करीना के पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। करिश्मा कपूर, विक्रांत मेसी सहित कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया।

तैमूर करीना और सैफ का पहला बच्चा है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। वहीं 12 अगस्त को करीना और सैफ ने जल्द दूसरी बार माता-पिता बनने की घोषणा की थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News