1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना की ‘क्वीन’ के रीमेक में नजर आएंगी तमन्ना

कंगना की ‘क्वीन’ के रीमेक में नजर आएंगी तमन्ना

तमन्ना भाटिया इन दिनों कई शानदार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जल्द ही विकास बहल के निर्देशन बनी फिल्म ‘क्वीन’ के तमिल सीक्वल में भी नजर आने वाली हैं। तमन्ना इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

tamannah- India TV Hindi
tamannah

चेन्नई: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों कई शानदार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जल्द ही विकास बहल के निर्देशन बनी फिल्म ‘क्वीन’ के तमिल सीक्वल में भी नजर आने वाली हैं। तमन्ना इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह अनुभवी अभिनेत्री रेवती द्वारा निर्देशित है। तमन्ना ने कंगना रनौत अभिनीत फिल्म के बारे में कहा, "जब मैंने 'क्वीन' देखी, तो मैं इसके रीमेक का हिस्सा बनना चाहती थी। यहां तक कि मुझे नहीं पता था कि यह दोबारा बनेगी या नहीं। 'क्वीन' खास इसलिए है, क्योंकि यह महिला केंद्रित फिल्म है, जिसने सफलता की सभी ऊंचाइयां हासिल की है।"

इसे भी पढ़े:- प्रभूदेवा ने बताया अपनी फिटनेस का राज

उन्होंने बताया कि वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "जब मैंने 'क्वीन' देखी तो खुद में एक मुक्ति का भाव महसूस हुआ और मैं इसके रीमेक पर काम करने का इंतजार नहीं कर सकती। रेवती मैम इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं, इस वजह से यह मेरे लिए और भी खास है, क्योंकि वह 'देवी' में मेरी प्रेरणा थीं।"

फिल्म के संवाद अभिनेत्री-फिल्मकार सुहासिनी मणिरत्नम देंगी। तमन्ना को पिछली बार बॉलीवुड फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ में देखा गया था। यह फिल्म तीन भाषाओं में बनी थी। इस फिल्म में वह सोनू सूद और प्रभू देवा के साथ नजर आई थीं।

Latest Bollywood News