A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमिल एक्टर और डॉक्टर सेथुरमन की 36 की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

तमिल एक्टर और डॉक्टर सेथुरमन की 36 की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

तमिल एक्टर सेथुरमन को साल 2013 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कन्ना लड्डू थिना आना' के लिए जाना जाता है।

tamil actor Sethuraman dies- India TV Hindi
तमिल एक्टर और डॉक्टर सेथुरमन का हार्ट अटैक से हुआ निधन

स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर और तमिल एक्टर सेथुरमन का गुरुवार रात को चेन्नई में निधन हो गया। वे 36 साल के थे। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) के कारण उनकी मौत हुई है। इस खबर से परिवार के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेथुरमन को जब हार्ट अटैक आया, उस वक्त वो अपने घर पर ही मौजूद थे। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश और एक्टर सतीश सहित कई कलाकारों ने ट्विटर पर अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सेथुरमन ने कुछ दिन पहले कोरोना वायरस के बारे में बताते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।

तमिल एक्टर सेथुरमन को साल 2013 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कन्ना लड्डू थिना आना' के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 'वलीबा राजा', 'सक्का पोडु पोडु राजा' और '50/50' में भी काम किया है। 

Latest Bollywood News