1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहन के साथ छुट्टियां मना रही हैं तापसी पन्नू, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें

बहन के साथ छुट्टियां मना रही हैं तापसी पन्नू, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी बहन के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

tapsee pannu - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEE तापसी पन्नू 

तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में तापसी पन्नू ने फैंस को बताया है कि वो अपनी बहन शगुन के साथ छुट्टिया मना रही हैं। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम उकाउंट और स्टोरी पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो मकाऊ में घूमती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ उनकी बहन शगुन पन्नू भी नजर आ रही हैं।

सुशांत सिंह की पहली बरसी पर रिया चक्रवर्ती ने लिखा लंबा पोस्ट, अभिनेत्री बोली - तुम्हारे बिना कोई जिंदगी नहीं

वहीं तापसी ने एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में अभिनेत्री एक दीवार पर बैठी हुई हैं। यहां से तापीस आसमान की तरफ देख रही हैं। उनके पीछे बोहद खूबसूरत लोकेशन बी नजर आ रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में तापसी ने लिखा, 'अपने आप को रंगों से घेरने का समय आ गया है, सड़क के किनारे बैठो, आसमान की ओर देखो, एक गहरी सांस लो और कहो "सब ठीक है"! इसके अलावा हैलो माकाऊ! आइए फिर से 'सामान्य' के करीब महसूस करें!'

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता संचारी विजय ब्रेन डेड घोषित, परिवार करेगा अंगदान

तापसी की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर पर कई यूजर्ल कमेंट कर तापसी की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं तापसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उनके मॉर्निंग ब्रेकफास्ट की तस्वीर के साथ ही उनकी बहन शगुन की भी लगेज के साथ तस्वीर नजर आ रही है।

एक साल पहले सवालों के भंवर में सभी को छोड़ गए थे सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है तभी से तापसी काफी चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इन सबसे दूर इस समय तापसी पन्नू अपनी बहन के साथ छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें वो फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रही हैं।

Latest Bollywood News