1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंस्टाग्राम पर दिखा तारा सुतारिया और आदर जैन का प्यार

इंस्टाग्राम पर दिखा तारा सुतारिया और आदर जैन का प्यार

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और रणबीर-करीना कपूर के चचेरे भाई आदर जैन के बीच रिश्ते की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं।

<p>तारा सुतारिया और आदर...- India TV Hindi
Image Source : तारा सुतारिया और आदर जैन का प्यार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और रणबीर-करीना कपूर के चचेरे भाई आदर जैन के बीच रिश्ते की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। बच्चन परिवार की ओर से रखी गई दीवाली की पार्टी के अलावा तारा की हालिया फिल्म 'मरजावां' की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी दोनों साथ नजर आए थे जिससे इन दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में आ गईं।

हालांकि इस बीच दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का ऐलान आधिकारिक रूप से कर दिया।

तारा और आदर मुंबई में आयोजित हुए आयरिश बैंड 'यू2' के कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। आदर ने इसकी एक झलकी इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं।" उन्होंने अपने इस पोस्ट में तारा को टैग भी किया। इसके जवाब में तारा ने लिखा, "हमेशा तुम्हारे साथ हूं।"

Image Source : तारा सुतारिया और आदर जैन का प्यार
 

 

Latest Bollywood News