A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ की इस एक्ट्रेस के नाम पर बना मंदिर, दूध से नहलाई गई मूर्ति

साउथ की इस एक्ट्रेस के नाम पर बना मंदिर, दूध से नहलाई गई मूर्ति

एक्ट्रेस ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म मुन्ना माइकल की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों में काम किया और तमिल तेलुगू फिल्में उनकी झोली में आईं।

निधि अग्रवाल- India TV Hindi
Image Source : TWITTER @HSNANI1242000 निधि अग्रवाल

एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने साल 2017 में अभिनय की शुरुआत की। एक्ट्रेस ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म मुन्ना माइकल की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों में काम किया और तमिल तेलुगू फिल्में उनकी झोली में आईं।

साउथ में निधि का काम खूब पसंद किया गया और उन्होंने साउथ में काफी फैंस बना लिए। साउथ फैंस की खासियत होती है कि वो जिसे अपना आइडल बनाते हैं उसे भगवान की तरह पूजने भी लगते हैं। ऐसा ही निधि अग्रवाल के साथ हुआ। हाल ही में निधि अग्रवाल की मूर्ति बनवाई गई और मंदिर में स्थापित की गई। यह मंदिर चेन्नई में बनवाया गया है और मूर्ति स्थापित करने से पहले निधि की मूर्ति को दूध से नहलाया गया।

एक्ट्रेस फैंस से मिल रहे इस प्यार से बेहद खुश हैं।उन्होंने कहा मैं शुक्रगुजार हूं कि फैंस ने मुझे इतना प्यार दिया।

 

Latest Bollywood News