1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टेरेंस लेविस ने शादीशुदा लोगों के तनावपूर्ण रिश्तों पर लिखी पटकथा

टेरेंस लेविस ने शादीशुदा लोगों के तनावपूर्ण रिश्तों पर लिखी पटकथा

मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस ने हाल ही में एक ऐसे शादीशुदा जोड़े की कहानी पर पटकथा लिखी है जिनका रिश्ता बेहद तनावपूर्ण चल रहा है।

terence lewis - India TV Hindi
terence lewis

मुंबई: मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस ने हाल ही में एक ऐसे शादीशुदा जोड़े की कहानी पर पटकथा लिखी है जिनका रिश्ता बेहद तनावपूर्ण चल रहा है। अब टेरेंस इस पटकथा को पर्दे पर लाने के लिए सही निर्माता की तलाश कर रहे हैं। बतादें टेरेंस ने पीटीआई को बताया कोरियोग्राफी पेशे से संबद्ध एक पति-पत्नी के रिश्तों में पैदा हुई समस्याओं पर आधारित यह पटकथा एक अच्छी कहानी वाली संवेदनशील फिल्म साबित होगी।

टेरेंस, फिल्म के भावनात्मक दायरे की ओर ध्यान देना चाहता हूं

41 वर्षीय कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस का कहना है कि, मैं फिल्म के भावनात्मक दायरे की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं। फिल्म में निर्माता, अभिनेता और सभी को एक साथ बोर्ड पर लाने का इंतजार कर रहा हूं। आपकों बतादें टेरेंस आज-कल टीवी के शो "सो यू थिंक यू कैन डांस" के निर्णायक मंडल में शामिल हैं। कोरियोग्राफर ने साथ में यह भी कहा कि उन्हें लगातार दो सालों से अभिनय करने के प्रस्ताव मिल रहे हैं लेकिन अब तक कोई भी प्रस्ताव उन्हें बहुत ज्यादा पसंद नहीं आया है।

Latest Bollywood News