A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक दूसरे का सहारा बने संजय दत्त और शहरान दत्त, मान्यता दत्त ने शेयर किया बाप-बेटे का प्यारा सा वीडियो

एक दूसरे का सहारा बने संजय दत्त और शहरान दत्त, मान्यता दत्त ने शेयर किया बाप-बेटे का प्यारा सा वीडियो

संजय दत्त और शाहरान दत्त के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और अब इस चोट से उबर रहे हैं। मान्यता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बाप-बेटे की जोड़ी की एक छोटी सी क्लिप साझा की।

Sanjay Dutt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MANYATA DUTT एक दूसरे को सहारा देती नजर आई संजय दत्त और शहरान की बाप-बेटे की जोड़ी

बुधवार को मान्यता दत्त ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वॉकिंग स्टिक के साथ संजय दत्त को उनके बेटे शहरान के साथ हाथ में हाथ डाले चलते हुए देखा गया। संजय दत्त और शाहरान दत्त के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और अब वे इस चोट से उबर रहे हैं। मान्यता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बाप-बेटे की जोड़ी की एक छोटी सी क्लिप साझा की और इसे कैप्शन दिया, "बाप और बेटा जल्दी से ठीक होने की राह पर हैं"।

संजय दत्त और शरहान दोनों को क्लिप में एक दूसरे के सपोर्ट के साथ चलते देखा जा सकता है। 

हाल ही में अभिनेता संजय दत्त को भी बैडमिंटन खेलते समय एड़ी में चोट लगी थी। वहीं छोटे शहरान को एक हफ्ते पहले ही अपने प्लास्टर से छुटकारा मिल पाया। मान्यता की तरफ से समय-समय पर सुपरस्टार की इन छोटी-छोटी झलकियों को फैंस के बीच हमेशा शेयर करती रही हैं।

संजय दत्त हाल ही में भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया था। उनकी आने वाली कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें वह केजीएफ चैप्टर 2 में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं अन्य फिल्मों की बात करें तो शमशेरा और टूलसाइड जूनियर उनकी  आने वाली फिल्मों में शामिल है।  

Latest Bollywood News