नई दिल्ली: भारत के लोकप्रिय पहलवान द ग्रेट खली पर बुधवार को हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम में 3 विदेशी पहलवानों ने हमला कर दिया। खली का असली नाम दिलीप है वह कई फिल्मों, अंबूजा सिमेंट्स जैसे विज्ञापनों और टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। खली को कलर्स चैनल के चर्चित शो बिग बॉस के शो में भी प्रतिभागी के रूप में देखा जा चुका है।
इसे भी पढ़े:- VIDEO: कैसे तीन विदेशी रेसलर्स ने किया खली पर जानलेवा हमला
बुधवार को हुए मामले की बात की जाए तो हुआ कुछ ऐसा कि रेसलिंग शो के दौरान अपोलो और जिंदर महल के बीच फाइट चल रही थी और अंत में जिंदर ने अपोलो को हरा दिया। ये देखकर माइक नॉक्स और ब्रॉडी स्टील रिंग में कूद पड़े और जिंदर को मारने लगे।
खली से ये देखा नहीं गया और वो भी ग़ुस्से में तमतमाते हुए रिंग में उतर आए। एक तरफ अकेले खली थे और दूसरी तरफ स्टील, अपोलो और माइक। शुरु में तो खली ने तीनों की अच्छी ख़ासी धुनाई लगाई लेकिन तभी ब्रॉडी स्टील कहीं से लोहे की कुर्सी ले आया और इससे उसने खली पर हमला बोल दिया। इस हमले से भोचक्के खली अभी कुछ संभल ही पाते कि बाक़ी दोनों रेसलर्स भी उन पर टूट पड़े। खली पहले तो कुछ मार खाई लेकिन बाद में कुर्सी छीनने में कामयाब हो गए और उसी कुर्सी से स्टील और माइक पर हमला बोल दिया।
आज हम आपके सामने खली के अभिनय से सजी फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ रेसलिंग में बल्कि अभिनय जगत में भी नाम कमाया है।
Latest Bollywood News