A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की इन फिल्मों ने लोगों को क्राइम के लिए उकसाया

बॉलीवुड की इन फिल्मों ने लोगों को क्राइम के लिए उकसाया

फिल्में सिर्फ समाज का मनोरंजन ही नहीं करतीं बल्कि कभी-कभी ये हमें ऐसी प्रेरणा भी दे देती हैं कि हम समाज का भला करने के लिए प्रेरित हो जाते हैं। मगर कभी कभी इसके उलट स्थिति भी पैदा हो जाती है।

bollywood

3. 'बंटी और बबली': साल 2005 में हिट रही इस फिल्म ने भी लोगों को चोरी करने के लिए प्रेरित किया। इस फिल्म को देखने के बाद ही कई लोगों ने चोरी की। कुछ वक्त पहले ही बेंगलुरु में ऐसे ही जोड़े को हिरासत में लिया गया था जो फिल्म में दिखाए गए अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के स्टाइल में ही चोरी करते थे। इन दोनों को एक ज्वैलरी शोरुम से गिरफ्तार किया गया। दरअसल लड़का सब इंसपेक्टर बनकर अपनी साथी लड़की को गिफ्ट देने के लिए एक ज्वैलरी शोरुम में लेकर गया था उस दौरान इन्होंने 16 ग्राम का हार चुराने की कोशिश की थी।

Latest Bollywood News