1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day: जया की इस बात से बदली रेखा और अमिताभ की जिंदगी

Happy B’day: जया की इस बात से बदली रेखा और अमिताभ की जिंदगी

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार जया बच्चन आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। जया का जन्म आज ही के दिन जबलपुर में 1948 में हुआ था।

jaya- India TV Hindi
jaya

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार जया बच्चन आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। जया का जन्म आज ही के दिन जबलपुर में 1948 में हुआ था। जया के साथ ही अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ा है जब भी उनकी बात होती है तो अमिताभ का नाम भी जहन में आ ही जाता है। आज हम अमिताभ के प्रति जया के प्यार और अपने परिवार को टूटने से बचाने की कहानी को बयां करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- क्या हुआ जब जया बच्चन ने रेखा को किया फ्लाइंग किस, आप भी जानिए

रेखा और अमिताभ के अफेयर की बात किसी से भी छुपी नहीं है। वर्ष 1977 का दौर था जब रेखा अपनी मांग में सिंदूर लगाकर अमिताभ के साथ अपने रिश्ते को सबके सामने बताया करती थीं वहीं दूसरी तरफ जया हमेशा से ही काफी शांत स्वभाव की रही हैं वह ऐसे वक्त में भी बस कोशिश कर रही थीं कि किसी भी तरह उनकी घर टूटने से बच जाए।

इसके बाद एक बार जया ने रेखा को फोन किया उस वक्त अमिताभ मुंबई से बाहर गए हुए थे। तब रेखा को लगा कि जया ने उन्हें खूब फटकार लगाने के लिए फोन किया है। लेकिन जया ने ऐसा कुछ भी नहीं किया उन्होंने रेखा को अपने डिनर के लिए आमंत्रित किया। इनके बाद रेखा को लगने लगा कि जया ने उन्हें बेइज्जत करने के लिए अपने घर बुलाया है। इसके बावजूद भी रेखा तैयार होकर जया के घर गई, जया बिल्कुल सादे लिबास में अपने घर में उनका इंतजार कर रही थीं। उन्होंने रेखा का स्वागत किया और दोनों ने खूब बातें की लेकिन इन बातों में अमिताभ का कहीं भी नाम नहीं आया। उन्होंने रेखा को अपना पूरा घर भी दिखाया।

Latest Bollywood News