A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, इस तरह से करती हैं सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना

सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, इस तरह से करती हैं सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर फैंस को कई सवालों के दिलचस्प जवाब दिए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर फैंस के कवालों के दिए जवाब- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @ASLISONA सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर फैंस के कवालों के दिए जवाब

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर इंटरेक्टिव सत्र के दौरान बताया कि वह किस तरह ट्रोल से निपटती हैं। इस बात पर चर्चा तब हुई, जब एक प्रसंशक ने सत्र के दौरान सोनाक्षी के ट्विटर प्रोफाइल के बैकग्राउंड के बारे में पूछा, जिसमें वह पलक झपकाए दोनों कानों को उंगलियों के सहारे बंद करती नजर आ रही हैं।

तस्वीर के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने जवाब दिया, "मेरे बैकग्राउंड पिक्चर का मतलब है कि कैसे ट्रोल को जवाब दिया जाता है।"

एक फैन ने सोनाक्षी की लंबाई जानने की इच्छा जताई, जिस पर उन्होंने कहा, "इसको लेकर बहुत सवाल उठाए जाते हैं, चलो आज मामला सुलझा लेते हैं..मैं काफी लंबी हूं।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनाक्षी को अगली बार अजय देवगन के साथ 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखा जाएगा।

Latest Bollywood News