नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक-निर्माता करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। करण को सिनेमाजगत की उन हस्तियों में गिना जाता है जो हमेशा अपनी बात को खुलकर सामने रखते हैं। कुछ वक्त पहले ही करण ने भारत में काम कर रहे पाकिस्तनी कलाकरों को लेकर भी राय दी थी। अब उन्होंने अपनी जिंदगी से कुछ बड़े खुलासे किए हैं। करण ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी सेक्स लाइफ को काफी बातें की हैं।
इसे भी पढ़े:-
दरअसल अभिनेत्री नेहा धूपिया एक नया ऑडियो टॉक शो '#नो फिल्टर नेहा' लेकर आ रही हैं। इस शो में हस्तियों से जो भी बातें की जाएंगी उन्हें बिना कोई कांट-छांट किए लोगों को सुनाया जाएगा। इसी शो के दौरान नेहा ने करण का इंटरव्यू लिया जिसमें उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज़ से पर्दा उठा।
जब इंटरव्यू के दौरान करण से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर सवाल किए गए तो, करण बताया कि वह 26 साल के थे तब उन्होंने अपनी वर्जिनिटी खोई थी। उस समय वह न्यूयॉर्क शहर में थे। उन्होंने यह भी बताने में भी बिल्कुल नहीं हिचकिचाए कि उन्हें सेक्स करने के बाद क्या करना अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि, सेक्स के तुरंत बाद उन्हें शॉपिंग करना बेहद पसंद है। ऐसे में मैं अपने लिए काफी कपड़े खरीदता हूं।
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल करण की यह फिल्म फवाद की वजह से विवादों में फंसी हुई है। फिल्म में उनके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
Latest Bollywood News